फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाही के बाद भी बांध पर कर रहे मछलियों का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। प्रशासनिक अधिकारियों की लचरता एवं पुलिस की मिलीभगत से मनाही के बाद भी बड़े पैमाने पर मछली का शिकार किया जा रहा है। क्षेत्र में खुले आम मछली की बिक्री जारी है। शहजाद बांध और माताटीला बांध सहित तालाबों पर कुछ दबंग लोग खुले आम मछली का शिकार कर रहे हैं। मछली मारने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बरसात में मछली का प्रजनन काल होने के कारण केंद्र सरकार द्वारा एक जुलाई से लेकर 30 अगस्त तक मछली के शिकार पर पूरी तरह से पाबंदी रहती है। इस दौरान मछली का शिकार करना अपराध माना जाता है। इसके बावजूद क्षेत्र के शहजाद बांध में और माताटीला बांध में कुछ लोग अवैध रूप से मछली का शिकार कर प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। जिसमें एक दबंग शहजाद बांध से मछली मारने की बात को लेकर सिंचाई विभाग के एक सहायक अभियंता का उपनाम लेते हुए गाली देते हुए मछली शिकार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने मछली के शिकार पर सख्ती से रोक लगाने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
अभी तक इस तरह की कोई शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि इस संबंध में शिकायत आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। क्लोज सीजन में मछली का शिकार और बिक्री किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। - अमित कुमार भारतीय, एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें