फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुष्टाहार वितरण न करने का सहायिका और सुपरवाइजर पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौजना। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से बच्चों को करीब दो माह से पुष्टाहार वितरित नहीं किया गया है। उन्होंने सहायिका और सुपरवाइजर पर पुष्टाहार गायब करने का आरोप लगाया और जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब सहायिका के घर जाकर संपर्क किया तो उन्हें धमकी मिली, जिस पर 1076 पर भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ताकि पुष्टाहार वितरण में दोबारा धांधली न हो सके। प्रार्थना पत्र पर मुन्नी देवी, ब्रजेंद्र सिंह, भरत राजा, रामभरोसे सेन, हीरालाल, करन सिंह आदि के हस्ताक्षर बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें