फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी आर्यिका संघ को मंगल विदाई

विज्ञापन
आर्यिका विज्ञान मति को विदा करते जैन समाज के लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। अतिशय क्षेत्र श्री सर्वतोभद्र एवं अतिशयकारी भगवान अजित नाथ बडे़ मंदिर की पावन धरा पर महती धर्म प्रभावना के साथ चातुर्मास संपन्न करने के बाद बृहस्पतिवार को आर्यिका संघ ने महरौनी से मड़ावरा की ओर विहार किया। इस मौके पर समाज के लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन

विहार करने से पहले आर्यिका रत्न विज्ञान मति माता ने सभी को एक सूत्र में बंधकर व संयम पूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हुए धर्म की राह पर चलने का आशीर्वाद दिया। साथ ही चातुर्मास को निर्विघ्न संपन्न करने में प्रशंसनीय योगदान देने के लिए लोगों और प्रबंध समिति की सराहना की। समाज के लोगों ने नम आंखों से आर्यिका संघ को विदाई दी। विहार के समय समाज के गणमान्य महिला-पुरुष साथ चल रहे थे। आर्यिका संघ के सानिध्य में श्रावक संस्कार शिविर एवं श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान, समवशरण विधान बड़ी भव्यता एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आर्यिका संघ का विहार गुरु चरणों की ओर हुआ। जहां आर्यिका संघ अपने गुरु आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें