सेना में भर्ती कराने का आश्वासन देकर अभ्यर्थियों के साथ ठगी करने वाले एक संदिग्ध को सेना के अधिकारियों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है।
इस समय नगर में सेना की भर्ती चल रही है। कुछ चालाक किस्म के लोग अभ्यर्थियों को फुसलाकर सेना में भर्ती कराने का सब्जबाग दिखाकर उनके साथ ठगी करने की फिराक में रहते है। ऐसे लोग सेना भर्ती स्थल पर भी पहुंच गए।
रविवार को दौड़ पूरी होने के बाद सैन्य अधिकारियों ने ऐसे ही एक बुलंदशहर निवासी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।