ललितपुर। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को नाराहट स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें चित्रकला के दो वर्गों में नेहा और सोनम राजा ने प्रथम स्थान तो रंगोली प्रतियोगिता में रूपाली दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मालूम हो कि नारी गरिमा के साझा संकल्प के तहत अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को नाराहट स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक नाराहट राजेश कुमार ने कहा कि आज भी ग्रामीण समाज में बालिकाओं को बालकों के बराबर का स्थान नहीं दिया जाता है। कहा कि ऐसे कार्यक्रम निश्चित तौर पर बेटियों के प्रति समाज की संकीर्ण सोच को बदलने में कामयाब होंगे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के व छात्राओं के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन 1098, 100, 181 आदि की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय के प्रबंधक उमाकांत मिश्र ने कहा कि अमर उजाला की ओर से चलायी जा रही अपराजिता कार्यक्रम 100 मिलियन स्माइल मुहिम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं में निश्चित ही आत्मविश्वास का विकास होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सदा ही भारतीय साहित्य में शक्ति का दर्जा दिया गया है।‘‘यत्र नार्यास्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’’ की परिकल्पना भारतीय साहित्य की ही देन है।
इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना मॉ शारदे कहां तू वीणा बजा रही है प्रस्तुत की, तथा स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक चित्रकला और रंगोली बनाई। बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नेहा ने प्रथम स्थान, शुभागी जैन ने दूसरा स्थान, संजना राय ने तीसरा स्थान, पलक कटारे ने चतुर्थ स्थान, रानी ने पांचवा स्थान, स्तुति दुबे ने छठवां, महक दुबे ने सातवां, रिंकी दुबे ने आठवां, रंजना निरंजन ने नवां स्थान व मुस्कान निरंजन ने दसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सोनम राजा ने प्रथम, नीतू राजा ने द्वितीय, भारती राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं टॉप टेन में रानी कुशवाहा, रानू राजा, शिवानी राजपूत, काजल सोनी, चंदा कुशवाहा, कल्पना निरंजन, रिया जैन शामिल रहीं। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में रूपाली दुबे ने प्रथम स्थान, ज्योति सोनी ने द्वितीय, शिवानी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं टॉप टेन में कल्पना, प्रियंका रजक, गीता कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, शिवानी कुशवाहा, वर्षा कुमारी, सपना कुशवाहा शामिल रहीं। कार्यक्रम में अतिथियों ने शील्ड मेडल व प्रमाणपत्र देकर विजेता व प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इसके उपरांत अतिथियों ने विद्यार्थियों को नारी गरिमा को अक्षुण्य रखने की शपथ दिलवाई और शपथ पत्र भरवाए गए। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक गोविंद सक्सेना, सुरेंद्र कुमार, राजा सिंह परिहार, विद्यालय से दीनदयाल निरंजन, ऋषि पांडेय, नेपाल सिंह राजपूत, दीपनारायण तिवारी, अमित नामदेव, संजय चौरसिया, अभिषेक तिवारी, संजीव कुशवाहा, दीपक तिवारी, राहुल, रगवर, पप्पू उपस्थित रहे। आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य राजीव पुरोहित ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के लिए तो प्रेरणास्पद है ही, साथ ही ऐसे आयोजनों से महिलाओं के प्रति जो सोच अभी तक बनी रही है वह बदलेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्यनरत बेटियों ने हमेशा बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है और बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम पांच स्थान बेटियों को ही प्राप्त हुए हैं। इस दौरान विद्यालय में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यत्त्वि व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होने आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर अंग्रेजों से लोहा लिया व तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया। संचालन दीनदयाल पटेल ने किया।
--
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। जिसके माध्यम से छात्राएं अपने सकारात्मक निर्णयों की निर्माता स्वयं बन सकें और स्वावलम्बी बनकर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विंदेश्वरी नामदेव, प्रवक्ता स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज
आज हम बेटियों ने इस कार्यक्रम को देखकर अपने अधिकारों को जाना। बालिकाओं के बिना समाज परिपूर्ण नही हो सकता है। नारी शक्ति समाज का उत्थान करने वाली होती हैं।
शुभांगी जैन, कक्षा 8, चित्रकला प्रितियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान
अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अपराजिता कार्यक्रम से हम बेटियों को निर्भीकता पूर्वक आगे बढ़ने प्रेरणा मिली। हम सब बेटियां अमरस्त्रत्त् घबञजाला परिवार को इस मुहिम के लिए धन्यवाद देती हैं।
सोनम राजा, कक्षा 11, चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान
हमारे विद्यालय में जो अमर उजाला कि तरफ से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ बहुत अच्छा लगा। यह कार्यक्रम हम बेटियों के लिए बहुत सारी जानकारियां देता है।
रूपाली दुबे, कक्षा 11, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान