फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित करेगी फिक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। फिक्की महिला संगठन (एफएलओ) लखनऊ के तत्वावधान में चौथा महिला सम्मान 2018-19 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कुल महिलाओं को कुल 16 पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

फिक्की महिला संगठन आजीविका, उद्यमिता, शिक्षा, स्वच्छता एवं अन्य सम्बंधित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करता है। संगठन द्वारा पुरस्कारों की कई श्रेणियां बनाई गई हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के अन्तर्गत सामुदायिक पुलिस में उत्कृष्ट महिला, शिक्षा में उत्कृष्ट महिला, सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट महिला, वर्ष की उत्कृष्ट महिला उद्यमी, उत्कृष्ट महिला कॉर्पोरेट निर्देशक, समाज सेवा में उत्कृष्ट महिला, उत्कृष्ट वैश्विक महिला एवं सतत आजीविका के लिए महिलाओं को कौशल बनाने वाली उत्कृष्ट महिला का चयन किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट महिला-विकास स्कूल, शिक्षा, गांव में शौचालय, रोजगाद पैदा करना, साहस की उत्कृष्ट महिला, उत्कृष्ट किसान महिला, उत्कृष्ट महिला उद्यमी एवं खेल में उत्कृष्ट महिला चयनित की जाती है। इसके अलावा विशेष आवश्यकताओं के साथ उत्कृष्ट महिला एवं स्वच्छ भारत मिशन के लिए सामुदायिक कार्यवाही में उत्कृष्ट महिला का चयन किया जाता है। विशेष श्रेणी के तहत पुलिस/सेना/नौसेना में उत्कृष्ट महिला देश की होना चाहिए। इन पुरस्कारों में नामांकन के लिए महिला को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए या उत्तर प्रदेश में कम से कम पिछले 05 वर्ष या उससे अधिक वर्षों से कार्यरत हों (वैश्विक महिलाओं का उत्तर प्रदेश में जन्म लेना आवश्यक है)। उम्मीदवार का समर्थन 500 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदन फार्म कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, ललितपुर से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त किया जा सकता है। पूर्ण रुप से भरा हुआ फार्म कार्यालय जिला सूचना अधिकारी में 18 फरवरी की शाम 05 बजे तक जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें