फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पुलिस कर्मियों का होगा एंटीजन टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में निर्देश दिए कि सभी पुलिस कर्मियों का एंटीजन टेस्ट किया जाए, क्योंकि पुलिस के जवान सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि डोर टू डोर सर्वे कार्य में ग्राम प्रधानों का सहयोग लें। प्रत्येक ग्राम में साप्ताहिक बंदी के दिन साफ-सफाई का अभियान चलाएं। गांवों में मानक के अनुसार ब्लीचिंग व हाइपोक्लोराइड का घोल तैयार कर छिड़काव करवाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि बस स्टैंड के स्टैटिक टेस्टिंग बूथ पर 50 एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमे एक पॉजिटिव मरीज मिला। रैन बसेरा में 22 एंटीजन टेस्ट किए, जहां दो पॉजिटिव मरीज मिले। रेलवे स्टेशन पर 70 एंटीजन टेस्ट हुए, जिनमें कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हेल्थ विजिटरों के माध्यम से डोर टू डोर किये जा रहे सर्वे की क्रॉस चेकिंग कराएं, जिससे धरातल पर सर्वे की स्पष्ट स्थिति का पता चल सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा कि शहर के ऐसे स्थानों का चयन करें, जहां अधिक गंदगी रहती हो। वहां पर वृहद सफाई अभियान चलाकर सफाई कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें