फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: प्रसूता की मौत पर बिफरे परिजन, अस्पताल के खिलाफ की नारेबाजी, चिकित्सक पर लगाए लापरवाही के आरोप

Sun, 02 Mar 2025 09:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी गर्भवती मालती (37) को पार्श्व पीड़ा होने पर शनिवार को जिला महिला अस्पताल लाया गया था। इस दौरान प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रसूता की मौत पर बिफरे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज में शनिवार की शाम प्रसूता की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने चिकित्सकों पर आरोप लगाए। देर रात को मृतका के परिजनों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर व सीओ सदर सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी गर्भवती मालती (37) को पार्श्व पीड़ा होने पर शनिवार को जिला महिला अस्पताल लाया गया था। इस दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने एक चिकित्सक पर प्रसूता का सीजर नहीं करने का आरोप लगाया। यह भी बताया कि प्रसूता के परिजन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। जिस पर प्रधानाचार्य द्वारा प्रसूता का सीजर करने के लिए चिकित्सक को निर्देश दिए थे। बाबजूद सीजर नहीं किया गया। इस दौरान देर शाम को प्रसूता की मौत हो गई। 

प्रसूता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने महिला चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। देर रात को मृतका के परिजनों सहित अन्य लोगो ने अस्पताल में हंगामा कर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना पर एसडीएम सदर चंद्र भूषण प्रताप सिंह व सीओ सदर अभय नारायण राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन नहीं माने। इधर, सूचना पर मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डी नाथ पहुंचे और उन्होंने चिकित्सक स्वाति को जांच पूरी होने तक निलम्बित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें