फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लाइनमैन पर लगाए पैसों की मांग करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौजना। ब्लॉक महरौनी के ग्राम गौना के ग्रामीणों ने एक लाइनमैन पर बिजली आपूर्ति बहाल करने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। कई बार सूचना देने के बावजूद खराब लाइन को नहीं जोड़ा गया। आरोप है कि जब एक लाइनमैन से आपूर्ति बहाल कराने की बात की गई तो उसने पैसे की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा गांव की बिजली आपूर्ति शीघ्र सुचारु कराने की मांग की है। शिकायती पत्र पर ग्राम प्रधान गीता देवी सहित सोबरन लाल, राम सहाय, सहदेव, राजेश, पवन, नरेश, वीरेंद्र और संतोष के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें