फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सूखा पेड़ गिरने से छह गांव की बिजली 12 घंटे रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा (ललितपुर)। ब्लॉक जखौरा के ग्राम पंचायत गोरा में बिजली के तारों पर सूखा पेड़ गिर गया। जिससे छह गांवों की बिजली 12 घंटे से अधिक समय तक गुल रही। इससे 15 हजार की आबादी को बिजली के संकट से जूझना पड़ा। यही नहीं इससे आवागमन भी ठप हो गया।
नहर की पुलिया के पास मंगलवार की रात में एक सूखा पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। तार के टूट कर नीचे गिर गया। जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। ऐसे में राहगीर भी इधर-उधर से निकलने को मजबूर रहे। रात लगभग 11 बजे बिजली गुल हो गई। जिससे बिनेका तोरन, गोरा, भंडरा, नौहरकलां, नौहरखुर्द, सांकरवार कलां आदि गांव की बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में लोगों को रात काटना तक मुश्किल हो गया। बुधवार दोपहर बाद पेड़ को काट कर हटाया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। वहीं बिजली कर्मियों के द्वारा तार जोड़ने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

-
सड़क किनारे सैकड़ों सूखे पेड़ दे रहे हादसों को दावत
जनपद में सड़कों किनारे सैकड़ों पेड़ सूखे हादसे को दावत दे रहे है। ललितपुर-जखौरा व ललितपुर-महरौनी मार्ग पर करीब दो दर्जन से अधिक पेड़ सूखे खड़े हैं। इन्हें कटवाने की मांग कई बार लोगों ने की। मगर वन निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

00000000
मंगलवार की रात में सूखा पेड़ तारों पर गिर गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार को पेड़ कटवा कर हटवाया गया। साथ ही बिजली के तारों को जोड़ कर दोपहर में आपूर्ति सुचारू की गई। - सुमित कुमार, अवर अभियंता, जखौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें