ललितपुर। शहर में चल रही पेयजल किल्लत की समस्या का निस्तारण कराने की मांग को लेकर नागरिक विकास मोर्चा के तत्वावधान में स्थानीय घंटाघर के सामने नगर पालिका परिषद के मैदान में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।
संयोजक हरीबाबू शर्मा, सभासद मनमोहन चौबे ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर में बीते चार महीनों में भयंकर पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल किल्लत के लिए सीधे तौर पर जल संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी की निगरानी में एक कमेटी बनाई जाए, जिसमें एई विद्युत एवं जल संस्थान शामिल किए जाएं, जो मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएं। इस दौरान सचिदानंद गोलवानी, हरपाल चंदेल, अमित दीक्षित, नरेंद्र सिंह, माधव सिंह, आशीष उपाध्याय, एमपी अग्निहोत्री, अहसान अली, संदीप नायक, विनोद कुमार सोनी, प्रमोद कुमार, मनोज पस्तोर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो