पुलिस टीम ने जमीन के अंदर प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखी शराब को जेसीबी से निकालकर नष्ट कर दिया। वहीं, पानी के गड्ढों में रखे अवैध लहन के कंटेनरों को भी बाहर निकाल कर उन्हें तोड़कर लहन को नष्ट किया।
ललितपुर जनपद में पुलिस और आवकारी विभाग की संयुक्त टीम को जेसीबी से जमीन खोदकर अवैध शराब बरामद व भारी मात्रा में लहन बरामद की है। क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग गोस्वामी और आबकारी निरीक्षक अन्विता तिवारी पुलिस फोर्स के साथ कबूतरा डेरा मऊमाफी पहुंची। यहां टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने जमीन के अंदर प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखी शराब को जेसीबी से निकालकर नष्ट कर दिया। वहीं, पानी के गड्ढों में रखे अवैध लहन के कंटेनरों को भी बाहर निकाल कर उन्हें तोड़कर लहन को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान 500 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 8000 लीटर लहन नष्ट किया।
मौके से चार आरोपियों प्रियंका पत्नी कल्लू कबूतरा निवासी कबूतरा डेरा ग्राम मऊमाफी, पुष्पेंद्र पुत्र रज्जन कबूतरा निवासी कबूतरा डेरा ग्राम मऊमाफी, रिंकी पत्नी निहाल कबूतरा निवासी ग्राम मऊमाफी कबूतरा, आशा पत्नी बद्री कबूतरा निवासी ग्राम मऊमाफी कबूतरा डेरा को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।