फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन खोली जाए बाजार की सभी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मुख्य बाजारों को नियमित सैनिटाइज करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि नब्बे प्रतिशत व्यापारियों का मत है कि प्रतिदिन सभी दुकानें खोली जाएं, लेकिन प्रशासन ने ऑड - ईवन का फार्मूला लागू कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा ने कहा कि लॉकडाउन में व्यापारियों बा उद्यमियों को व्यापार खोलने की कुछ शर्तों के साथ राहत दी गई है। इसमें एक साइड की पटरी की दुकानें एक दिन खोली जा रही है। इसके अगले दिन दूसरी पटरी की दुकानों को खोला जा रहा है, जबकि जिला उद्योग व्यापार मंडल ने 90 परसेंट व्यापारियों से राय लेकर प्रतिदिन सारी दुकानें खोलने की मांग की थी। कुछ विशेष दुकानों को जैसे सैलून, मिठाई, ट्रांसपोर्ट आदि दुकानों को कुछ विशेष गाइड लाइन देकर खोलने की भी मांग की थी। प्रशासन ने गाइडलाइन बाजार खोलने की दी, लेकिन बाजारों में मास्क पहनना व सोशल डिटेंशन रखना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जो चिंता का विषय है क्योंकि कोरोना संकरण महामारी लंबे समय तक चलना है। प्रशासन से मांग है कि व्यापारियों को किसी माध्यम से जागरूक करके इसका पूर्ण पालन कराएं, यदि व्यापारी पालन नहीं करता है तो प्रथम बार में व्यापारी को हिदायत दें। यदि व्यापारी नहीं मानता है तो उस पर कार्रवाई करके नियमों का पालन अवश्य कराएं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण महामारी को रोकने के लिए दुकानदार मास्क पहनें, ग्राहकों के साथ सोशल डिस्टेंस बनाएं रखे व दुकान की सफाई रखें।
बैठक में प्रदेश मंत्री मनीष सड़ैया, प्रदीप सतरबांस, शैलेंद्र सिंघई, अभिषेक अनोरा, सिद्धेश्वर जमोरया, अजय स्वामी, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, समित समैया, राहुल गुप्ता, उदय सराफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें