फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नामांकन पाए गए सही, मान मनुहार का दौर शुरू

विज्ञापन
election-logo - फोटो : election-logo
विज्ञापन
तालबेहट। उप्र सहकारी ग्रामीण विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए बुधवार को हुए नामांकन में जांच के बाद सभी चारों नामांकन फार्म सही पाए गए। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद ही चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी जहां ललितपुर और महरौनी में निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं, तालबेहट में यह चुुनाव भाजपा नेताओं के लिए मुसीबत बनता जा रहा हैं। पार्टी के समर्थित प्रत्याशी उमाशंकर भौड़ेले के अलावा तीन और अन्य ने अपनी दावेदारी करके चुनाव को रोचक बना दिया हैं। जिसमें दो तो पार्टी पदाधिकारियों के करीबी बताए जा रहें हैं। बृहस्पतिवार को को नामांकन पत्रों की जांच उपरांत सभी पर्चे सही पाए गए।
जिसके बाद बागी प्रत्याशिओं को मनाने का दौर शुरू हो गया, जिसके चलते बृहस्पतिवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, विधायक रामरतन कुशवाहा, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गोस्वामी, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद अगरिया, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष प्रीतम कुशवाहा आदि नेताओं ने बागी प्रत्याशियों को मनाने की कवायद शुरू कर दी। इसके चलते पूरे दिन वह तालबेहट में ही पार्टी पदाधिकारियों से मिल कर तालमेल बनाने का प्रयास करते रहें। देखना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बागी प्रत्याशी कितना महत्व देते है या फिर एक नबम्बर को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें