फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार माह बाद पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पठापुरा में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने घर में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवक की शादी चार माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

मोहल्ला पठापुरा में अनंतराम (20) परिवार के साथ रहता था। वह टायल्स लगाने का काम करता था। इसी वर्ष 3 जून को उसकी शादी हुई थी। घर में सब ठीकठाक चल रहा था। उसकी पत्नी तीन दिन पहले ही पास में स्थित अपने मायके गई थी। अनंतराम बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे जागा। दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद फिर से अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर कमरे में पत्नी की साड़ी से छत के कुंदे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब मां ने बड़ी बहू से अनंतराम को बुलाने के लिए कहा तो वह कमरे में गई। वहां अनंतराम को फांसी के फंदे पर लटका देख वह चीखते हुए बाहर भागी और अन्य परिजनों को बताया। परिजन तुरंत कमरे में गए और उसके जीवित होने की आस में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी और ससुराल वाले वाले भी वहां पहुंच गए। परिजन फिलहाल अनंतराम के फांसी लगाने का कारण नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें