फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार्यालयों में मिले सात एडीज मच्छर के लार्वा

विज्ञापन
dengu images - फोटो : dengu images
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के सरकारी कार्यालयों के कूलरों और परिसर में रखे कंटेनरों की जांच में सात एडीज लार्वा पाए गए। जिस पर विभाग ने मौके पर ही सफाई कराई और नोटिस देकर सप्ताह में सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार व सहायक मलेरिया अधिकारी केएससिंह के निर्देशन पर मुख्यालय स्थित कार्यालयों में डेंगू व चिकिनगुनियां की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कूलर व कंटेनरों में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिशचंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने एक दर्जन कार्यालयों के कंटेनरों व कूलरों की जांच की, जिसमें बीएसएनएल कार्यालय में दो और एलआईसी कार्यालय में पांच एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। इस पर स्वास्थ विभाग की टीम ने मौके पर ही खाली कराया। विभागीय अधिकारियों को नोटिस देकर चेतावनी दी है कि, सप्ताह में एक बार सभी कूलरों व कंटेनरों की सफाई की जाए। सूखने के बाद दोबारा पानी भरा जाए। इसके अलावा मत्स्य विभाग, उधान विभाग, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक में लार्वा नहीं पाया गया। टीम ने शरीर को पूरी तरह से ढके रहने वाले कपड़े पहने के लिए जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यालयों में रखे कूलरों की नियमित सफाई करें। सूखने के बाद पानी भरें। इसके अलावा सभी को अपने घरों की छतों पर रखे पुराने बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें