तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद पुरा गोशाला के समीप निकली रेलवे लाइन के डाउन मार्ग पर एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। जिसकी सूचना गैंगमैन के माध्यम से रात्रि कोतवाली पुलिस को दी गई। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त सुरेंद्र सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी डेराडेरी थाना सिकंदरा जिला कानपुर देहात के रूप में की गई।