फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लेकर सरकार बरत रही है शिथिलता-प्रदीप कुमार

विज्ञापन
advocate1.jpg - फोटो : advocate1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि संविधान ने आम आदमी को अपने अधिकारों का प्रयोग करने का अधिकार दिया है लेकिन केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान को असुरक्षित कर माहौल खराब कर रही है। वह मंगलवार को संविधान बचाओ संकल्प यात्रा के साथ पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान में प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर पिछड़े व अनुसूचित जाति/ जनजाति समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। देश व प्रदेश में क्षेत्र के मुताबिक विशेष समुदायों को महत्व देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में जब अधिवक्ता सुरक्षित नहीं है तो कैसे कह सकते हैं कि आमजन सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लेकर कई बार मांग उठाई गई, लेकिन इस कानून को लागू करने में शिथिलता बरती जा रही है।
जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि संगठन की सकारात्मक सोच का परिणाम है कि सभी वर्ग समुदायों का रुझान पार्टी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीजान से जुट जाए। अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष मानसिंह खैरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों के बीच अराजकता फैलायी जा रही है। संगोष्ठी का संचालन अधिवक्ता सभा के महासचिव पवन तिवारी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, जिला बार एसोशियेशन अध्यक्ष ओमप्रकाश घोष, बादाम यादव, पवन तिवारी, फूलसिंह नन्ना, कैलाश यादव, रमेश ठेकेदार,ज्योति सिंह, सरफराज अली, नगर अध्यक्ष राजेश झोजिया, जगदीश कंचन, रामप्रताप सिंह, प्रदीप जैन, राम जीवन सिंह, इस्लाम खां ,महेंद्र कुशवाहा, प्रदीप, विपिन, जयप्रकाश, अजीत शैलेंद्र, जितेश, धनीराम, धर्मेंद्र कुशवाहा, महेंद्र टिकैत, अमर सिंह भैरा, विजय सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, गीता मिश्रा, भारती कुशवाहा, पूजा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें