फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रशासनिक जज ने देखी ग्राम न्यायालय की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। प्रयागराज हाईकोर्ट से आए प्रशासनिक जज क्षितिज शैलेंद्र ने रविवार को ग्राम न्यायालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तहसील में प्रस्तावित दो न्यायालयों के लिए बनाए गए अस्थायी भवनों को देखा।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आए प्रशासनिक जज ने ग्राम न्यायालय के निरीक्षण के दौरान वादों के संबंध में न्यायिक अधिकारी से जानकारी ली। इसके बाद नगर में प्रस्तावित दो न्यायालयों के संचालन के लिए बने अस्थायी भवनों को देखा। बार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल नरवरिया से इस संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला जज नरेंद्र कुमार झा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मयंक जायसवाल, सीजेएम रविशंकर गुप्ता, तालबेहट के ग्राम न्यायाधिकारी रणजीत कुमार वर्मा, एसडीएम अभिजीत सिंह, सीओ रक्षपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
00000000
जिला कारागार में ओपन एयर जिम का शुभारंभ
ललितपुर। प्रशासनिक जज क्षितिज शैलेंद्र ने शनिवार को जिला न्यायालय के निरीक्षण के बाद जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों की स्थिति देखी और बंदियों से उनकी समस्याएं पूछीं। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार में बंदियों के लिए ओपन एयर जिम का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को बंदियों की सेहत पर ध्यान देने के लिए शेड्यूल के अनुसार जिम कराने को कहा। इसके बाद बाल संप्रेक्षण गृह दैलवारा का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों के लिए स्कूल बैग का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें