फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी/ललितपुर। हाईवे किनारे पैदल जा रहे कस्बा बांसी के किशोर नीलेश को तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार सुबह टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी के मोहल्ला बरियापुरा निवासी भैयन उर्फ हल्का अहिरवार का छोटा पुत्र 14 वर्षीय नीलेश रविवार सुबह शौच क्रिया के लिए मोहल्ले से होकर गुजरे झांसी-सागर हाईवे पर पैदल जा रहा था। वह बाईपास पर बने अस्पताल के पास पहुंचा था कि झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने नीलेश को टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। मृतक नीलेश तीन भाई-दो बहन में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें