फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से मोबाइल नंबर न जुड़ने और केवाईसी न बन पाने से खाताधारक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलौथरा/बिरधा। ब्लॉक क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा के सैकड़ों खाताधारकों के मोबाइल नंबर खाते से जुड़वाने के लिए बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में ग्रामीणों के करीब 30 हजार खाता संचालित हैं। कई खाताधारकों का आरोप है कि मोबाइल नंबर न जुड़ने से उनका खाता बंद हो गया। वहीं, कई खाताधारक केवाईसी करवाने के लिए बैंक में चक्कर लगा रहे हैं। उनकी शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। खाताधारकों का आरोप है कि खाता चालू करवाने, केवाईसी करवाने, स्टेटमेंट निकलवाने, पैन कार्ड जुड़वाने आदि के लिए बैंक में 100 रुपए जमा कराकर रसीद कटवाने को कहा जाता है।
बोले खाताधारक
फोटो-21
खाता बंद होने के कारण 14 दिसंबर से बैंक के चार चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन खाता चालू नहीं किया गया है। खाता बंद होने से किसान सम्मान निधि, शौचालय का पैसा नहीं आ पा रहा है। -नैना देवी, निवासी पिपरिया डोंगराखुर्द
विज्ञापन

फोटो-22
मैं अपना मोबाइल नंबर जुड़वाने और एटीएम लेने के लिए पिछले चार दिन से बैंक के चक्कर लगा रहा हूं। 17 जनवरी को केवाईसी करने के लिए 100 रुपए खाते में जमा भी कर दिए थे लेकिन काम नहीं हुआ। कुलदीप, छात्र बीएससी
फोटो-23
अपना खाता चालू करवाने के लिए एक हफ्ता से बैंक के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। -संजय कुमार, निवासी सिंगेपुर
फोटो-24
मेरे खाते से 12 जनवरी को कुछ रुपये कट गए थे इसलिए खाते का स्टेटमेंट निकलवाना था लेकिन बैककर्मी सुन नहीं रहे। -राजेश कुमार, निवासी बिरधा
बोले जिम्मेदार
बैंक में स्टाफ कम होने से दिक्कतें आ रही हैं। खाताधारकों इस वजह से परेशानी हो रही है। कोशिश है कि जल्द ही व्यवस्था सुधार दी जाएगी। -इंद्र पाल सिंह, शाखा प्रबंधक पीएनबी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें