फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नागपुर से लौटे युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई ने कहा - अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या, नागपुर में करता था मजदूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के पीछे बांस के पेड़ पर थाना जखौरा के ग्राम छिपाई निवासी 38 वर्षीय बबलू सहरिया का शव बुधवार की सुबह लटकता मिला। वह नागपुर में मजदूरी करता था और देवउठनी एकादशी को घर आया था। भाई ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के भाई जगदीश ने बताया कि उसका भाई बबलू सहरिया पुत्र बसंता नागपुर में मजदूरी करता था। वह देवउठनी एकादशी को घर आया था। मंगलवार की शाम बबलू के सिर में दर्द हुआ तो दवा कराई थी। इसके बाद, वह खाना और दवा खाकर सो गया था। उसकी पत्नी रेखा और पुत्री भी कमरे में सो रही थी। बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे जब पत्नी रेखा सोकर उठी तो कमरे में बबलू नहीं मिला। बाहर निकलकर खोजबीन की तो भी कहीं दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रेखा घर के पीछे बाड़े में पहुंची तो यहां बबलू बांस के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर मृतावस्था में लटकता हुआ मिला। भाई जगदीश ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही। मृतक तीन भाई-दो बहनों में बड़ा था और उसके एक बेटा और एक बेटी है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें