फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : ?????????
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली के ग्राम रौंड़ा में घर के बाहर सो रहे अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ पर रस्सी फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम रौंड़ा निवासी कांशीराम (50) पुत्र कल्ला मंगलवार की शाम को खाना खाकर घर के बाहर सोने चला गया। परिजन अंदर मकान में सो रहे थे। वह रात्रि में मकान के बगल में लगे पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी पर लटक गया। सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों ने देखा, तो उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भतीजे दिनेश ने बताया कि फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। मृतक की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। मृतक के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें