तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम पुराखुर्द में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम पुराखुर्द निवासी मंजू उर्फ मनोज पुत्र सुखनंदन प्रजापति बुधवार की सुबह अपने घर से किसी काम के लिए चला गया था। दोपहर करी दो बजे गांव के लोगों ने उसका शव उसके खेत पर लगे नीम के पेड़ पर लटकता देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर नत्थीखेड़ा चौकी पुलिस गई। पुलिस ने शव को उतारकर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की एक दो पुत्रियां और एक पुत्र है।