फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
बरिधा में धरना प्रदर्शन करते भाकियू के पदाधिकारी व किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
कलौथरा/ललितपुर। शुक्रवार को किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय को सौंपा। भाकियू ने धरना प्रदर्शन में बताया कि ब्लॉक बिरधा क्षेत्र के ग्राम पठारी, विजयपुरा, मगरपुर, कुमरोला, सतरवांस, टीला, अंडेला, मैनवार, पटउवा आदि ग्रामों में छोटे टिड्डो द्वारा फसल को काटकर नष्ट कर दिया गया है। इससे सैकड़ों एकड़ में बोई रबी की फसल के खेत खाली हो गए हैं। इसका जांच कर सर्वे कराई जाए और उचित मुआवजा उपलब्ध कराए जाए। नष्ट फसल के स्थान पर बोई जाने वाली फसल के लिए निशुल्क खाद बीज की शासन द्वारा व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से हजारों किसान वंचित रह गए हैं। जिसके लिए ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर सम्मान निधि दिलाई जाए। जंगली जानवरों द्वारा भी फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। क्षेत्र में बनी वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। साथ ही कटौती से भी मुश्किल बनी हुई है। अब किसानों को कम से कम 20 घंटे बिजली मुहैया कराई जाए। बिजली बिल के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। किसानों को नलकूप के लिए अस्थाई कनेक्शन कम पैसों में दिए जाएं। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, शब्बीर खांन, मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा, नंदकिशोर कुशवाहा, दिनेश साहू, धीरजकुशवाहा, रामकुमार मुखिया, नीतेश विश्वकर्मा और चौकी इंचार्जधर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें