फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर बनेगा नेहरूनगर की ओर दूसरा प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर नेहरूनगर की तरफ भी एक प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। इससे नेहरूनगर क्षेत्र में रहने बाले करीब 40 हजार लोगों को ट्रेन की यात्रा के लिए टिकट लेना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट को आकर्षक बनाया जा रहा है। अब स्टेशन के दूसरी ओर बसे मोहल्ला नेहरूनगर सहित कई मोहल्लों के यात्रियों के लिए भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। रेलवे प्रशासन नेहरूनगर की ओर यात्रियों के स्टेशन पर प्रवेश के लिए दूसरा गेट बनाएगा। इसके निर्माण का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। यह प्रवेश द्वार प्लेटफार्म चार की ओर लोको लॉबी के पास ही बनाया जाएगा।
वहीं, इसी स्थान के पास नई टिकट विंडो, आरक्षण विंडाे और वेटिंग हॉल भी प्रस्तावित है। यदि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाती है तो नेहरूनगर सहित आसपास के 40 हजार से अधिक आबादी के लिए यह काफी सुविधाजनक हो जाएगा। लोगों को स्टेशन पार कर मुख्य गेट पर टिकट लेने के लिए नहीं आना पड़ेगा। उन्हें प्रवेश द्वार से ही टिकट लेकर एंट्री करनी पड़ेगी। अभी तक नेहरूनगर के लोगों को ट्रेन से यात्रा करने के लिए प्लेटफार्म चार से स्टेशन पर प्रवेश कर मुख्य गेट के पास जाना पड़ता है, ऐसे में मुख्य गेट के पास यात्रियों को टीसी का सामना करना पड़ता है और प्लेटफार्म टिकट बगैर पकड़े जाने पर परेशान होना पड़ता है या फिर करीब तीन किलाेमीटर का चक्कर काटकर ओवरब्रिज से होकर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरूनगर की ओर रेलवे स्टेशन का दूसरा प्रवेश द्वार बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मंजूरी के लिए भेजा गया है। -मनोज कुमार, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें