फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुआं करते समय झोपड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखलौन। थाना जाखलौन के अंतर्गत मच्छरों से बचने के लिए धुआं करते समय एक आदिवासी महिला की झोपड़ी में आग लग गई। इससे गृहस्थी सहित सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। लोगों ने बताया कि झोपड़ी जलने से बेसहारा हुई वृद्धा लोगों से मांग कर अपना पेट भरती है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला खुशीपुरा निवासी वृद्घ महिला गोरीबहू (72) पत्नी स्व भगवानदास सहरिया ने सोमवार की रात्रि में मच्छरों से बचने के लिए पत्तों से धुआं किया, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में रखा सामान धू-धू कर जल गया। चिल्लाने पर पड़ोस के लोग आए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेज होने के कारण नहीं बुझ सकी। क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। लेकिन, आग बुझने तक घर में रखी प्लास्टिक की पन्नी, पहनने व बिस्तर समेत खटिया, खाने पीने के लिए जो थोड़ी बहुत जमा पूंजी थी, सब जल गई। वृद्धा झोपड़ी में अकेली निवास करती है। दोनों पुत्र मजदूरी के लिए भोपाल व इंदौर में रहते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से महिला के अस्थायी आवास और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें