फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरते समय कुआ में गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम डोंगराकलां में पानी भरने गई महिला का पैर फिसलने से कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम डोंगराकलां निवासी पुष्पा (30) पत्नी मनोज अहिरवार मंगलवार को सुबह गांव के ही कुएं पर पानी भरने के लिए गई थी, लेकिन पानी भरते समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। परिजन जानकारी करते कुएं के पास पहुंचे तो गांव की महिलाओं ने बताया कि एक महिला कुएं में गिर गई है। महिला का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था, उसके एक पुत्री व एक पुत्र है। मायका शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में है। यह जानकारी मृतका के देवर देवेंद्र ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें