ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत देवगढ़ रोड पर जाखलौन पंप कैनाल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर सोयाबीन का बीज लेने ग्राम पिपरिया जा रहा था।
थाना बार के अंतर्गत ग्राम पारौन निवासी गणेश (40) पुत्र दशरथ कुशवाहा सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से सोयाबीन का बीज लेने के लिए अपनी बहन रोशनी के घर ग्राम रोशन पिपरिया जा रहा था। अभी वह जाखलौन कस्बा में देवगढ़ रोड पर जाखलौन पंप कैनाल नहर के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी पर जाखलौन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से रिश्तेदारों व परिजनों को सूचना दी। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है।