फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: शादी समारोह से 10 लाख के जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी, लड़के वाले दुल्हन को चढ़ावे के लिए लाए थे गहने

Fri, 18 Feb 2022 02:29 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

दुल्हन के लिए लाए गए जेवरात चोरी होने के चलते वैवाहिक कार्यक्रम करीब दो घंटे तक रोक दिया गया। जानकारी मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन
चोरी के बाद थाने में तहरीर दी पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट रोड के पास शादी समारोह चल रहा था। मऊरानीपुर से ललितपुर बरात आई थी। रात्रि करीब 10:30 बजे जब दरवाजे पर दूल्हे का टीका और लगून हो रहा था, तभी ऊपरी मंजिल पर अज्ञात चोर एक कमरे में घुस गया, जहां उसने मौका देख कर 10 लाख के जेवरात एवं 80 हजार रुपये से भरा बैग चोरी कर भाग गया। 

विज्ञापन


तभी वहां बारात में आए एक आठ वर्षीय लड़का ने चोर को बैग लेकर भागते हुए देख लिया और शोर मचाया। जब तक परिजन ऊपरी मंजिल पर कमरे में पहुंचे, तब तक चोर बैग लेकर दूसरे रास्ते से रफूचक्कर हो गया। दुल्हन के लिए लाए गए जेवरात चोरी होने के चलते वैवाहिक कार्यक्रम करीब दो घंटे तक रोक दिया गया। जानकारी मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की।

बाद में रिश्तेदारों के समझाने पर वैवाहिक कार्यक्रम आगे शुरू किए गए। सुबह दुल्हन की विदा के बाद पीड़ित परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरी की घटना से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें