फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों में विकसित करें वैज्ञानिक सोच

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने देश के विकास में आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त वीएस गुसांई ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच से ही प्रगति के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने देश के विकास पर विचार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं से प्रत्यक्ष संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को वैज्ञानिक क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उप प्राचार्य आर पी मिश्र ने बताया कि 22 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के मूल्यांकन में 21 विषय विशेषज्ञ सहयोग प्रदान कर रहे हैं। विद्यालय के शिक्षक जीआर सिंह व एस के तोमर ने कार्यक्रम की कार्रवाई पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आठ नवंबर तक चलेगा। इस मौके पर आठ जोनल कलस्टर फर्रुखाबाद, बरेली, मेरठ, हरिद्वार, फैजाबाद, भदोही, कानपुर नगर व लखनऊ जवाहर नवोदय विद्यालय के 250 छात्र- छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। संचालन वी के चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें