फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल एवं सब्जी मंडी से हटाया गया अतिक्रमण

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सुपरमार्केट स्थित फल एवं सब्जी मंडी में शुक्रवार को नगर पालिका ने पुलिस के सहयोग से टपरों को हटा दिया और अवैध रूप से रखी मिट्टी को हटाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

सुपरमार्केट नगर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें दुकानों के अलावा इसके बगल में ही फल एवं सब्जी मंडी स्थित है। फल एवं सब्जी मंडी में लंबे समय से अतिक्रमण जारी है। दुकानदारों ने अवैध टपरे डालकर दुकानें बढ़ा ली हैं, जिससे यहां से चार पहिया वाहन निकलने में परेशानी खड़ी हो गई है। सुबह जब सब्जी मंडी में खरीद बिक्री होती है तो पूरे सुपरमार्केट व नझाई बाजार में भी जाम लग जाता है। इससे दुकानदार, वाहन चालक व राहगीर परेशान हो जाते हैं। नगर पालिका ने कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस की मांग की, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। विगत दिनों मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने दौरा करके सुपर मार्केट से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक किरण एस से पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध करवाया। शुक्रवार को सुपरमार्केट परिसर में लगे अवैध टपरे, फल एवं सब्जी मंडी की दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटा दिया गया। जेसीबी की सहायता से चली कार्रवाई के कारण दुकानदारों में हड़कंप है। एसडीएम/ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी घासीराम राठौर ने सुपरमार्केट में फैली मिट्टी को भी ट्रैक्टरों में भरकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें