फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा ने जीती ट्रिपल कूद, काशीराम ने सबसे दूर फेंका भाला

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जेटीसी ग्राउंड पर तीन दिवसीय जनपदीय युवक समारोह (रैली) के दूसरे दिन चंदा ने ट्रिपल कूद में बाजी मारी। वहीं, भालाफेक में काशीराम ने अव्वल प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जनपदीय युवक समारोह के दूसरे दिन ट्रिपल कूद की वरिष्ठ बालिका वर्ग में चंदा प्रथम, सुरभि द्वितीय, अरूण राजा तृतीय रही। जूनियर वर्ग में राखी राजा प्रथम, छाया द्वितीय व राखी ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाल फेक में दीक्षा मिश्रा प्रथम, भारती द्वितीय व खुशबू ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में काशीराम प्रथम, नृपतलाल द्वितीय व संतोष तृतीय रहे। ऊंची कूद में सहदेव प्रथम, मृगेंद्र द्वितीय व भरत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेक सीनियर वर्ग में धीरेंद्र कुमार प्रथम, परमानंद द्वितीय, रोहित चौबे तृतीय रहे। ऊची कूद जूनियर वर्ग में आलोक प्रथम, अखंड प्रताप द्वितीय व देवेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हेमर थ्रो में सुनीता प्रथम, सरस्वती द्वितीय व नेहा राजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में रूचि प्रथम, रंगोली पुरोहित द्वितीय व रजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में रग्गन प्रथम, मनोज द्वितीय, रोहित सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंचीकूद बालिका वर्ग में राधा प्रथम, रूकमणि द्वितीय व स्वाति ने तृतीय स्थान बनाया। बालक वर्ग में इस्तिखान ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व राहुल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद जूनियर वर्ग में राखी राजा प्रथम, संयोगिता द्वितीय व सविता ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीन हजार मीटर दौड़ में शिवा प्रथम, राजेश राजा द्वितीय, तृप्ति लखेरा को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। ऊंचीकूद बालिका वर्ग में चंदा प्रथम, स्वपिभनल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में संध्या प्रथम, सिवानी द्वितीय रही। जूनियर वर्ग में अर्चना प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व प्रीति राजपूत ने तृतीय स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ में मानकुंवर प्रथम, बेवी राजा द्वितीय व अरूण राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में सौरभ प्रथम, इंद्रपाल द्वितीय व सहदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अतुल सिंह प्रथम, जितेंद्र द्वितीय व मंगल सिंह ने तृतीय स्थान बनाया। सीनियर वर्ग में खेमचंद्र प्रथम, नंदकिशोर द्वितीय व सुखपाल ने तृतीय प्राप्त किया। पांच हजार मीटर दौड़ में हेमा सोनी प्रथम, वर्षा राजा द्वितीय व सोनम राजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीन हजार मीटर दौड़ में प्रतिपाल प्रथम, विनोद द्वितीय व संतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच हजार मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में जाहर प्रथम, जितेंद्र सिंह द्वितीय व नरेंद्र ग्वाला ने तृतीय स्थान बनाया। डिस्कस थ्रो में भारती प्रथम, कीर्ति द्वितीय व केशर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो सब जूनियर वर्ग में दीपा प्रथम, आशा द्वितीय व भारती तृतीय रही। आयोजन को सफल बनाने में विवेक त्रिपाठी, अजय सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, सुरेंद्र त्रिपाठी, धीरेंद्र जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें