ललितपुर। कार्तिक शुक्ल सप्तमी के अवसर पर तालाबपुरा में हैहयवंशीय ताम्रकार, कसेरा, ठठेरा समाज के तत्वावधान में सहस्त्रबाहु जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसातकर समाज का विकास करने की बात कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु महाराज के चित्र के समक्ष केशव सिंह व ताराबाबू ने पुष्प अर्पित करके किया। तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें हैहयवंशीय समाज के प्रादेशिक प्रतिनिधि राजकुमार ताम्रकार ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु के जीवन आदर्शों पर चलकर समाज का विकास किया जा सकता है। गोष्ठी के बाद कविता पाठ का आयोजन किया गया। हरिशंकर ताम्रकार ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं का मनमोह लिया। इसके बाद सहस्त्रबाहु की महाआरती की गई। तत्पश्चात दोपहर तीन बजे प्रसादी का वितरण किया गया।
जयंती के अवसर पर प्रधानाध्यापक राधेलाल, अशोक कुमार, बृजेश ताम्रकार, राजेश कामेश्वर ताम्रकार, नरेंद्र पहलवान, अशोक कुमार, छुनमुन, रामबाबू, रघुवीर शरण, भैयालाल ताम्रकार, मनोज भूषण, शिवशंकर, पवन, अरविंद लेखपाल, रामगोपाल, रज्जूलाल ताम्रकार, हरिशंकर, रविकांत ताम्रकार, कमलेश, शैल ताम्रकार, सुशील कुमार, बृजकिशोर, विनोद, संतोष, संजय, विजय कुमार, राजीव कुमार, राजेंद्र ताम्रकार, राधेकृष्ण, कृष्णकांत, राम भरोसे, भैयालाल, रामबाबू, अखिलेश ताम्रकार, सोम ताम्रकार, शिवम ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।