फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनपद में रोपे जाएंगे 86 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में पिछले वर्ष से इस वर्ष करीब एक लाख कम पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। पिछले साल जनपद में करीब 87 लाख पौधोरोपण का लक्ष्य मिला था। जिसमें 41 लाख पौधे वन विभाग व 46 लाख पौधे अन्य विभागों ने रोपे थे। इस वर्ष जनपद में 86 लाख का लक्ष्य है, जिसमें वन विभाग 40 लाख पौधे रोपित करने जा रहा है, साथ ही 46 लाख पौधे अन्य विभाग रोपित करेगा।
विज्ञापन

जिले में 20 जुलाई तक पौधरोपण के लक्ष्य को पूर्ण करना है, इस वर्ष पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नस्ल के पौधों को अधिक से अधिक लगाया जा रहा है। इन पौधों में शरीफा, अमरताश, शीशम, बांस, चिरौल, नीम, पीपल, अर्जुन, जामुन, अशोक, आम, बरगद, पीपल आदि के पेड़ लगाए जाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए वन विभाग ने अपनी 30 नर्सरी में 92 लाख 56 हजार पौधे उगाए हैं। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि इस वर्ष 20 तक पौधरोपण का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। इस वर्ष अधिकांश ऐेसे पौधों का रोपण किया जा रहा है, जो यहां के स्थानीय वातावरण के अनुकूल हैं।
विज्ञापन


जनपद में यह है लक्ष्य
विभाग का नाम - पिछले वर्ष पौधरोपण - वर्तमान वर्ष का पौधरोपण लक्ष्य
वन विभाग - 4176535 - 4000000
ग्राम्य विकास विभाग- 254100 - 193000
कृषि विभाग - 509000 - 509000
उद्यान विभाग = 314000 - 314000
पंचायती राज विभाग - 259000 - 259000
राजस्व विभाग - 213000 - 213000
पर्यावरण विभाग - 193300 - 193000
नगर विकास विभाग - 68000 - 68000
उच्च शिक्षा - 62000 - 62000
जल शक्ति विभाग - 50000 - 50000
लोक निर्माण विभाग - 48000 - 48000
उद्योग विभाग - 37000 - 37000
रेलवे विभाग - 36000 - 36000
स्वास्थ्य विभाग - 32000 - 32000
रेशम विभाग - 30000 - 30000
गृह विभाग - 27860 - 27860
बेसिक शिक्षा - 25000 - 25000
आवास विकास - 21000 - 21000
औद्योगिक विकास - 20000 - 20000
पशुपालन विभाग - 19000 - 19000
रक्षा विभाग - 19000 - 19000
प्राविविधक शिक्षा - 16000 - 16000
ऊर्जा विभाग - 15120 - 15120
माध्यमिक शिक्षा - 15000 - 15000
श्रम विभाग - 12200 - 12200
परिवहन विभाग - 11500 - 11500
सहकारिता - 11200 - 11200
अन्य विभाग - 10755 - 30000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें