संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में विकास मड़ावरा के ग्राम जलंधर व विकास खंड बार के ग्राम सेमराभानगर में प्रधान पद के रिक्त पदों पर बुधवार को मतदान हुआ। प्रधान के दो पदों के लिए 77.85 प्रतिशत मतदान हुआ। देर शाम तक मतदान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दोनों ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव में 3774 मतदाताओं में से 2938 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 1541 पुरुष व 1397 महिला मतदाताओं ने अपने वोट डाले। ग्राम पंचायत जलंधर में कुल 1378 मतदाताओं में से 963 मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। इस प्रकार यहां पर कुल मतदान प्रतिशत 69.89 रहा। वहीं, सेमराभागनगर में कुल 2396 मतदाताओं में से 1975 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार यहां पर कुल 82.43 मतदान प्रतिशत रहा। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस व प्रशासन सजग दिखाई दिया। सुबह से लोग अपने घरों से मतदान के लिए निकले, दिनभर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की वोट डालने के भीड़ जमी रही। जलंधर में दो व सेमराभागनगर में तीन बूथों पर मतदान हुआ।
समय - मतदान प्रतिशत जलंधर- सेमराभागनगर
9 बजे- 7.62 प्रतिशत- 9.18 प्रतिशत
11 बजे- 22.28 प्रतिशत - 25.29 प्रतिशत
01 बजे- 42.53 प्रतिशत - 48.29 प्रतिशत
3 बजे- 62.05 प्रतिशत - 67.24 प्रतिशत
5 बजे- 69.88 प्रतिशत - 82.43 प्रतिशत