ललितपुर-तालबेहट। कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने रविवार को अभियान चलाया। 770 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 12800 लीटर लहन नष्ट करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कोतवाली सदर पुलिस ने मऊमाफी में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। जेसीबी से लहन को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस ने 400 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पांच हजार लीटर लहन नष्ट करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तालबेहट पुलिस ने 240 लीटर कच्ची शराब बरामद की। दो हजार लीटर लहन नष्ट कर सात आरोपियों को पकड़ा। पूराकलां पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 4000 हजार लीटर लहन नष्ट कराया। इसके साथ एक आरोपी को पकड़ा।
थाना पाली पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 100 लीटर लहन नष्ट कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मड़ावरा पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। 100 लीटर लहन नष्ट कर एक आरोपी को पकड़ा। थाना बार पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। थाना सौजना पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 1200 लीटर लहन नष्ट किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ कच्ची शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। 770 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। 12800 लीटर लहन नष्ट कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कालू सिंह, एएसपी