फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में नियमित टीकाकरण से वंचित हुए 7180 गर्भवती महिलाएं व शिशु

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना काल में प्रभावित हुईं स्वास्थ्य सेवाएं अब तक पटरी पर नहीं लौटी हैं। यहां पर 7180 गर्भवती महिलाएं व नवजात शिशु नियमित टीकाकरण से वंचित हो गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग इन्हें टीकाकरण करने के लिए चिह्नीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बाद प्लान तैयार कर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रकोप से सरकारी योजनाएं समेत स्वास्थ्य विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रभावित हो गए हैं। स्थिति यह है कि लॉकडाउन को अनलॉक हुए कई माह बीतने के बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ पाईं है। इनमें कई तो शिशुओं व गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और बीमारियों से बचाव के लिए लगने वाले टीका तक नहीं लग पाया है। अब स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें लाभांवित करने व बीमारियों से बचाव के लिए कोविड संबेदीकरण अभियान शुरू किया गया है। इसमें 463 टीमों को लगाया गया। अभियान में टीमों ने आठ दिन में 1,56,135 घरों की स्क्रीनिंग की है। स्क्रीनिंग में 1970 ऐसी गर्भवती महिलाएं चिह्नित हुई हैं जो नियमित टीका से वंचित हैं। इसके अलावा 5210 शिशु मिले, जिन्हें टीका नहीं लग पाए हैं। अब इनका डाटा संकलन किया जा रहा है। जिसके बाद प्लान तैयार कर टीका लगाया जाएगा। उधर, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 29,740 व्यक्ति बिना वैक्सीन वाले मिले हैं।
---
बुखार, खांसी जुकाम के मिले 1513 रोगी
कोविड संबेदीकरण अभियान में आशा व आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने घर-घर स्क्रीनिंग कर अब तक 872 बुखार के रोगी खोजे हैं। इन मरीजों को स्वस्थ करने के लिए मलेरिया जांच की जा रही है। वहीं 641 खांसी, जुकाम के भी मरीज पाए गए हैं, जिनकी कोविड जांच कराई गई।
विज्ञापन

---
अभियान में लगातार लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसमें नियमित टीका से वंचित गर्भवती, शिशु, बिना वैक्सीन के 45 वर्ष की उम्र से अधिक के लोग, खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित आदि सभी को प्लान बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. आरएन सोनी, नोडल अधिकारी, कोविड अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें