फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्यांव गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं
विज्ञापन

ललितपुर।
शीतकालीन भ्रमण के दौरान गांवों में लगाई जा रही चौपालों के क्रम में डीएम मानवेंद्र सिंह ने म्यांव गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन शौचालयों और प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। चौपाल के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का सत्यापन किया। चौपाल में लगभग दो सौ से अधिक शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई हैंडपंप खराब हैं, जबकि अधिकारियों ने डीएम को हैंडपंप सही होने की जानकारी दी। इस पर डीएम ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निरीक्षण कर आख्या सौंपने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के लाभार्थियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर दो सौ से अधिक शिकायतीपत्र सौंपे। इनका निस्तारण करने के लिए डीएम ने आश्वासन दिया। चौपाल के दौरान चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों के मध्य विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं जैसे विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन तथा राशनकार्डों की लिस्ट को पढ़कर सुनाया एवं ग्राम में कराये गये विकास कार्यों का मौखिक सत्यापन भी कराया गया। चौपाल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, उप जिलाधिकारी तालबेहट हरिओम शर्मा, परियोजना निदेशक बलिराम वर्मा, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, उपायुक्त मनरेगा जय सिंह यादव, समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें