सौ मीटर दौड़ में सोनम व बृजेंद्र सिंह ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जिला योजनांतर्गत जनपद स्तरीय पुरुष और महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें जनपद के विकास खंड-जखौरा, तालबेहट एवं बार से विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत द्वारा फीता काटकर किया गया। जिला युवा कल्याण बृजेंद्र कुमार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बेज लगाकर एवं कैप पहनाकर स्वागत किया गया। गोविंद दास अहिरवार, राजीव कुमार उपाध्याय, वीरभद्र भारती आदि के द्वारा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को बेज लगाकर स्वागत किया गया। उक्त प्रतियोगिता का समापन श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, पुरस्कार वितरण किया गया। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बिरधा की सोनम राजपूत प्रथम, द्वितीय स्थान पर बार की प्रियंका और तृतीय स्थान पर बार की ही नेता रहीं। दो सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर बिरधा की ही सोनम राजपूत, द्वितीय स्थान पर बार की वैष्णो और तृतीय स्थान पर बिरधा की सुरभि रहीं। इसी प्रकार चार सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर ग्राम बार की आरती अहिरवार, द्वितीय स्थान पर बार की वैष्णो व तृतीय स्थान पर बिरधा की रानी साहू रहीं। आठ सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बार की प्रियंका, द्वितीय स्थान पर बिरधा की प्रीति व तृतीय स्थान पर बार की अमरवति रहीं। लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बिरधा की सोनम राजपूत, द्वितीय स्थान पर बिरधा की आशा एवं तृतीय स्थान पर बार की नेता रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में मड़ावरा की विजेता टीम में नीलू यादव, रानी, धनवाई, विषाखा, नेहा, वर्षा, प्रियंका और उपविजेता टीम में बिरधा की आशा, साक्षी, प्रीति, सुहानी, दीपेष राजा, गुंजन राजा, रोशनी शामिल रहीं। इसी प्रकार बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर जखौरा के बृजेंद्र सिंह, द्वितीय स्थान पर बिरधा के अशोक, तृतीय स्थान पर बिरधा के रविकांत रहे। दो सौ मीटर दौड़ में प्रथम बिरधा के रविकांत, द्वितीय स्थापन पर बिरधा के अमरजीत एवं तृतीय स्थान पर बार के अजीत और चार सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर जखौरा के बृजेंद्र, द्वितीय स्थान पर जखोरा के शिवराम, तृतीय स्थान पर बार के अजीत रहे। आठ मीटर दौड़ में 800 मी0 दौड प्रथम बिरधा के महेंद्र, द्वितीय स्थान पर विक्रम, तृतीय श्रीराम रहे।