फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तावन करोड़ रुपये से होगा शहर का विकास

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 57 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी है, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष से करीब एक करोड़ रुपये अधिक है। बजट का बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, भत्ते, बोनस पर खर्च होगा। वहीं, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के साथ सड़क व नाली के निर्माण को बजट में प्राथमिकता प्रदान की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने शहर का सर्वांगीण विकास करने के लिए इसे 26 वार्डो में विभाजित किया है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले बैठक बुलाकर उसमें मौजूदा वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया जाता है, साथ ही नए वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट रखा जाता है। शनिवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने बजट बैठक बुलाई। इसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 में 57 करोड़ 73 लाख 94 हजार 798 रुपये के आय का अनुमान लगाया गया है, जबकि 57 करोड़ 70 लाख 30 हजार रुपये के व्यय की संभावना जताई गई है। बजट का सबसे ज्यादा पैसा खर्च कर्मचारियों के वेतन, पेंशन व सफाई पर खर्च होगा। इसके अतिरिक्त सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, फुटपाथ निर्माण, सड़क व नाली निर्माण पर धनराशि खर्च की जाएगी। वहीं, लेखाकार द्वारा तैयार 25 फरवरी 19 तक के लोखाजोखा को प्रस्तुत किया गया है। इसमें 26 करोड़ 78 लाख 79 हजार 361 रुपये का व्यय विभिन्न मदों में दर्शाया गया है, जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में 56 करोड़ 07 लाख 10 हजार रुपये खर्च करने हैं। बजट से सुम्मेरा तालाब का गहरीकरण, चौराहों और पार्कों को सुंदर बनाया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, सभासद अनुराग चौबे, अफजुल, महेंद्र सिंघई, अनुराग जैन मयूर, बाकर अली उपस्थित रहे।  
.....
यह बोले सभासद
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पेश बजट संतोषजनक रहा है।
- जहीर अली रानू, सभासद वार्ड 23

अगले वित्तीय वर्ष में बजट से चौराहों, पार्को का सौंदर्यीकरण, फुटपाथ का निर्माण होगा।
- मुकेश रजक, सभासद वार्ड 2

समझ नहीं आया बजट
बजट का एजेंडा जल्दबाजी में सभासदों को दिया गया, जिससे वह बजट के बारे में ठीक से समझ भी नहीं पाए। यदि कोई बात छिपी रह गई होगी तो उसे शीघ्र ही सार्वजनिक किया जाएगा
विज्ञापन

- भारत भूषण चौरसिया
सभासद, वार्ड 9
.....
विस्तृत चर्चा नहीं हुई
बजट का जो लेखाजोखा रखा गया है, वह समझ नहीं आया। यदि एजेंडा का विस्तृत उल्लेख होता तो सभासदों को शायद दिक्कत नहीं आती।
- रामबाबू यादव, वार्ड 3

से कचरा संग्रहित करने में आउटसोर्सिग की व्यवस्था को समाप्त कर उसकी जगह एजेंसी से काम कराया जाएगा। अगले वित्तीय वर्ष के बजट में मौजूदा बजट से दस प्रतिशत अधिक की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन

- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी

शहर के विकास को लेकर बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लग जाने से ठोस कचरा का निस्तारण सही तरीके से होने लगेगा।
- रजनी साहू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें