फेसबुक पर राष्ट्रीय भावनाएं भड़काने में मुकदमा दर्ज
ललितपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने फेसबुक पर पाकिस्तानी आर्मी के पक्ष में टिप्पणी करने पर आईटीआई स्थित मान्यवर कांशीराम आवास कालोनी निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर एक मार्च 2019 को एक मोबाइल नंबर से मेसेज वायरल हुआ था कि आई स्टैंड विद पाकिस्तान आर्मी। इस तरह से मेसेज पढ़कर भारत में रहने वाले समस्त धर्मों के नागरिकों की भावनाएं आहत हुईं। दो प्रमुख समुदायों के मध्य आपसी धार्मिक सौहार्द पर प्रतिकूूल प्रभाव पड़ा। साथ ही लोक शांति प्रभावित हुईं। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने शानू खान के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उस 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।