फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तावन करोड़ ग्यारह लाख रुपये से शहर का होगा विकास

विज्ञापन
नगर पालिका में बोर्ड बैठक करते नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू व सभासद - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन की वजह से नगर पालिका की बजट बैठक लंबे समय से टलती आ रही थी। आखिरकार सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का फार्मूला तय करते हुए बजट बैठक नगर पालिका के सभागार में बुधवार को आयोजित की गई। इसमें सत्तावन करोड़ ग्यारह लाख सत्तावनवे हजार सात सौ चौबीस रुपये के बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इससे शहर के विकास का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गृहकर और पार्किंग शुल्क की वसूली कर शहर के विकास को आगे बढ़ाती है। वित्तीय वर्ष के अंत तक हर साल नगर पालिका अपना बजट पारित करती है, जिसमें नगर पालिका की आय बढ़ाने के साथ राजस्व वसूली का खाका खींचा जाता है। इस बार जब बोर्ड बैठक की बारी आई तो कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश लॉकडाउन कर दिया गया। इस वजह से बोर्ड बैठक संपन्न नहीं कराई जा सकी।
किसी तरह बुधवार को बोर्ड बैठक कराई गई। इसमें महामारी-संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए चूना, फिनायल की खरीद के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। निजी स्रोतों से नगर पालिका की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है। अन्य आय में विज्ञापन शुल्क, पुस्तकालय शुल्क, नामांतरण शुल्क, रोड कटिंग, मलवा चार्ज से पालिका के राजस्व में बढ़ोत्तरी करने का इंतजाम किया गया है। बजट में प्रारंभिक अवशेष 16,83,90,724 रुपये, अनुमानित आय 402807000 रुपये, कुल आय 571197724 रुपये, अनुमानित आय 570610000 रुपये और अवशेष 587724 रुपये का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

इस तरह नगर पालिका के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट 57,11,97,724 रुपये पास कर दिया। इससे पहले कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी ने पालिकाध्यक्ष रजनी साहू की अध्यक्षता और अपर उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में बजट बोर्ड बैठक के विशेष प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया। इसमें वर्ष 2019-20 के वास्तविक आय-व्यय एवं वर्ष 2020-21 के अनुमानित आय-व्यय को बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आर्थिक मदद को दिए जाने की मांग की
बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दिया गया। इस दौरान सभासद अनुराग जैन शैलू और महेंद्र सिंघई ने बजट में पुण्यार्थी धर्मार्थ आयुर्वेदिक चिकित्सालय सुभाषपुरा को प्रतिवर्ष पहले से दी जा रही आर्थिक मदद को दिए जाने की मांग की। इसके अलावा मुक्तिधाम पर लकड़ी, ईधन की व्यवस्था कराने, सभी मुक्तिधामों पर सफाई कर्मचारी व माली तैनात करने की मांग की गई। बैठक में सभासद रामवती रजक, मुकेश रजक, रामबाबू यादव, कृष्ण कुमार पंथ, पूजा ग्वाला, रोहित राठौर, रजनी रजक, उदय प्रताप पटेल, भारत भूषण चौरसिया, अफजुल रहमान, नाजिया रजा, मंजू लवली शर्मा, कुंजलता कुशवाहा, जमुनाबाई प्रजापति, महेंद्र कुमार सिंघई, हरिओम कुशवाहा, आलोक कुमार जैन मयूर, जगभान कुशवाहा, शिवानी पाठक, बाकर अली, जहीर अली रानू, अनुराग चौबे, अनुराग जैन शैलू, रमाकांत तिवारी कार्यालय अधीक्षक, संदीप कुमार सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अभिषेक चौबे लेखा लिपिक आदि उपस्थित रहे।
दो बार टल चुकी बैठक
29 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक कोविड 19, कोरोना वायरस के दृष्टिगत रखते हुए 3 मई तक जारी लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए स्थगित की गई थी, जो चार मई को होना सुनिश्चित हुई थी। लेकिन बैठक आहूत नहीं की जा सकी। दिलचस्प बात यह है कि जब जिला ग्रीन जोन में था, तब बैठक नहीं की गई और जब ओरेंज जोन में आया, तब बोर्ड बैठक संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

बजट के बारे में नहीं बता सके कई सभासद
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शामिल अधिकतर सभासद पारित बजट के बारे में कुछ नहीं बता सके। जब उनसे जानकारी चाही तो बहानेबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें