ललितपुर। बृहस्पतिवार को 55 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1815 पहुंच गई है। इनमें 23 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है और 1320 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 472 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
संक्रमितों में जिला अस्पताल में कार्यरत दो स्वास्थ्य कर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में कार्यरत दो कर्मचारी और बानपुर पीएचसी में कार्यरत एक कर्मचारी संक्रमित पाए गए है। वहीं, पुलिस लाइन निवासी एक कर्मी और क्राइम ब्रांच में कार्यरत एक पुलिस विभाग के कर्मी भी संक्रमित है। वहीं, शहर मोहल्ला आजादपुरा निवासी छह, मोहल्ला हरदीला निवासी दो, नेहरूनगर निवासी दो, रैदासपुरा निवासी दो, मोहल्ला कटरा बाजार, सुभाषपुरा, मोहल्ला तालाबपुरा, गांधी नगर, देवगढ़ रोड, बैंक कालोनी निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, मड़ावरा कस्बा में 11 व्यक्ति, गुढ़ा बुजुर्ग में दो, गोरामछिया में एक, ब्लॉक जखौरा के बासी में दो, ग्राम निवारी में एक, महरौनी में एक, सिंदवाहा में एक, धौर्रा में एक, सेमरा में एक, ब्लॉक बार में दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
692 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सैंपल लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के समय में सुधार नहीं हो पाया है। शुरुआत से ही अब तक आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में समय अधिक लग रहा है। यहां पर अब तक 692 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
बृहस्पतिवार को 55 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया करा रहा है।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी