फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर 42 लाख की ठगी, चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम धौलपुरा निवासी एक युवक को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 42 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में थाना नाराहट पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम धौलपुरा निवासी जाहर सिंह ने नाराहट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बरेली के स्वास्थ्य विभाग कालोनी निवासी अमर सिंह एवं उसके तीन साथियों ने उससे और अन्य लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह-छह लाख रुपये कुल 42 लाख रुपये धोखाधड़ी से बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेज दिया। जब उन्होंने इसकी जानकारी की तो पूरा मामला फर्जी निकला। नाराहट पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें