ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने नहरों की सिल्ट सफाई की समीक्षा करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष में सिल्ट सफाई के कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवारा गोवंशों को आश्रय स्थलों में
पहुंचाया जाए, अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह शुक्रवार को शासन द्वारा चिह्नित नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के निर्धारित 37 प्रपत्रों पर समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 242000 कृषकों के सापेक्ष 161511 कृषकों को बीमित किया गया है और माह में 158 दावों में से 131 स्वीकृत व 27 निरस्त किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 291957 कृषकों का डाटा पोर्टल पर फीड किया जा चुका है डाटा सुधार हेतु 29997 के सापेक्ष 24112 का डाटा सुधार हो चुका है। पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालयों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 84 पंचायत भवनों में से 75 और 402 सामुदायिक शौचालयों में से 382 पूर्ण हैं। इस मौके पर विभागीय अफसर मौजूद रहे।