फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की 41 दुकानों पर छापामारी कर आठ नमूने भरे

विज्ञापन
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को उर्वरक की दुकानों छापेमारी की गई। जिसमें 41 दुकानों पर छापामारी के दौरान आठ नमूने भरे गए। साथ ही छह विक्रेताओं को चेतावनी नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार के निर्देशन में जनपद में उर्वरकों के संस्थागत व निजी क्षेत्र के थोक, फुटकर बिकी केंद्रों व गोदामों पर उपजिलाधिकारी और उर्वरक निरीक्षकों की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की गई। छापामारी में 41 दुकानों से आठ नमूने लिए गए। इस दौरान उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता ने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि उर्वरक का विक्रय पीओएस मशीन द्वारा निर्धारित दरों पर विक्रय करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही एक उर्वरक विक्रेता को नोटिस / चेतावनी जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक निबंधन प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान मदन राठौर व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें