फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चार गेट खोलकर निकाला गया 3984 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बारिश से नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते जामनी बांध में पानी की आवक ज्यादा हो गई है। शनिवार देर रात चार गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई। निचले इलाकाें में अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इन दिनों आसपास के इलाकों में खूब पानी बरस रहा है। इस कारण नदी-नाले उफान मारकर बह रहे हैं। जामनी नदी का जलस्तर बढ़ने से इस पर बने बांध में पानी की आवक ज्यादा होने लगी। शनिवार की देर रात बांध के चार गेट खोलकर 3984 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। कुजान घाट, छपरट के निचले रिपटे, पुतली घाट के निचले वाले हिस्से के रिपटे से पानी होकर निकला। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध के जलस्तर पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें