ललितपुर। जनपद में एक सप्ताह से एक भी संक्रमित न मिलने से एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए 3312 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनकी जांच में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया। इससे संक्रमण को लेकर राहत रही।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि राहत यह है कि यहां पर एक सप्ताह से लगातार संक्रमित नहीं मिला है। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। साथ ही रिकवरी दर भी बढ़कर 98.99 पहुचं गई है। चिकित्सकों का कहना है कि संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करना अधिक आवश्यक है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3312 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 1,656 सैंपल और एंटीजन किट से 1,656 सैंपल शामिल हैं। एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल मेडिकल कॉलेज झांसी जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक संक्रमितों की आंकड़ा 12,711 बना हुआ है। इनमें 128 की मौत हो चुकी और 12,582 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक भी मरीज एक्टिव नहीं है। बीते दिनों कोविड जांच को भेजे गए आरटीपीसीआर के 3312 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।