फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3183 सैंपल की जांच में नहीं मिला संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 3183 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनकी जांच में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया। इससे जनपदवासियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार को टीम ने 3183 व्यक्तियों के सैंपल कोविड जांच को लिए। इसमें आरटीपीसीआर किट से 1,631 सैंपल और एंटीजन किट से 1,552 सैंपल लिए गए। एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। वहीं, आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। जनपद में संक्रमितों की संख्या 12,708 है। इनमें 128 की मौत हो चुकी और 12,580 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में एक भी संक्रमित एक्टिव नहीं है। बीते दिनों कोविड जांच को भेजे गए आरटीपीसीआर के 3,078 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें